एनएसएस ग्रांट के मामले में मुंगेर विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर

पहले स्थान पर टीएमबीयू भागलपुर

मुंगेर. बिहार के 23 विश्वविद्यालयों में मुंगेर विश्वविद्यालय ने एनएसएस ग्रांट के मामले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं पहले स्थान पर टीएमबीयू भागलपुर है. मुंगेर विश्वविद्यालय का 24 एनएसएस इकाइयों की पीएफएमएस से मैपिंग की गयी है, जबकि टीएमबीयू भागलपुर की 25 एनएसएस इकाइयों की पीएफएमएस से मैपिंग की गयी है. एमयू के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय को 18 लाख रुपये अनुदान प्राप्त होगा, जबकि टीएमबीयू को 18.75 लाख अनुदान प्राप्त होगा. इसके फलस्वरूप एनएसएस की नियमित गतिविधियों के लिए एमयू के 2400 स्वयंसेवक और विशेष शिविर के लिए 1200 स्वयंसेवक लाभान्वित होंगे. विदित हो कि एनएसएस की नियमित गतिविधियों व विशेष शिविर के संचालन को लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में एनएसएस अनुदान की राशि सीएनए खाते में उपलब्ध करायी जाएगी. यह ग्रांट एसबीआई सीएनए खाते में पीएमएस के माध्यम से दी जाती है. अनुदान की यह राशि केवल उन्हीं एनएसएस इकाइयों को मिलेगी, जिनका खाता विश्वविद्यालय और स्टेट एनएसएस सेल से मैपिंग किया हुआ है. कुलपति प्रो संजय कुमार ने कहा कि बिहार में अनुदान के मामले में एमयू को दूसरा स्थान प्राप्त होना ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो एनएसएस गतिविधियों को गतिमान करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >