Munger Sadar Hospital OPD: मुंगेर से विशेष रिपोर्ट. मुंगेर सदर अस्पताल ने गुरुवार के लिए ओपीडी और विभिन्न वार्डों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ को देखते हुए अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों को बेहतर इलाज और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गयी है. सुबह की ओपीडी से लेकर शाम की इवनिंग सेवा तक डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गयी है.
फिजिशियन विभाग में दिनभर रहेगी मरीजों की जांच
फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रुपेश कुमार मरीजों को देखेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ प्रमिला और डॉ शशिधर की ड्यूटी लगायी गयी है. गर्मी और बदलते मौसम के कारण इन दिनों बुखार, वायरल और पेट संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ने से इस विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है.
हड्डी और नेत्र विभाग में भी रहेगी विशेष व्यवस्था
हड्डी विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ आशीष मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं नेत्र विभाग में डॉ रईस की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आंख और हड्डी से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए विभागों में नियमित ओपीडी सेवा जारी रखी गयी है.
महिला और दंत विभाग में भी डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
महिला रोग विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अलका मरीजों को परामर्श देंगी. वहीं दंत विभाग में सुबह की पाली में डॉ पुतुल कुमारी और शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ रौनक मरीजों का इलाज करेंगे.
इमरजेंसी, पीकू और आईसीयू में चौकस व्यवस्था
पीकू वार्ड और एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पंकज सागर मौजूद रहेंगे. वहीं इमरजेंसी और आईसीयू की जिम्मेदारी डॉ के रंजन संभालेंगे. एमसीएच ओटी में डॉ निधि की ड्यूटी लगायी गयी है, जबकि वार्ड राउंड के लिए डॉ रमन कुमार तैनात रहेंगे.
Also Read: ‘मार देहब गोली’…आंगनबाड़ी केंद्र बना डांस बार, बच्चों की क्लास में रातभर भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके
