सदर अस्पताल में रविवार को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. अस्पताल के विभिन्न विभागों में डॉक्टर तीन अलग-अलग पालियों में अपनी सेवाएं देंगे. इससे दिन-रात मरीजों को जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होती रहेगी.
इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टर रहेंगे तैनात
इमरजेंसी विभाग में पहली पाली में डॉ. रूपेश कुमार सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. दूसरी पाली में डॉ. असीम कुमार अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं तीसरी पाली में डॉ. आशीष रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक इमरजेंसी में अपनी सेवा देंगे.
पीकू वार्ड में भी डॉक्टरों की तैनाती
पीकू वार्ड में पहली पाली की जिम्मेदारी डॉ. शशांक कुमार को दी गयी है. वह सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. इसके बाद दूसरी पाली में डॉ. रमन अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक मरीजों की देखभाल करेंगे. तीसरी पाली में डॉ. मुकेश कुमार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक पीकू वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
प्रसव केंद्र में तीन डॉक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी
प्रसव केंद्र में पहली पाली में डॉ. नेहा सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगी. दूसरी पाली में डॉ. निधि अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक प्रसव केंद्र में मरीजों को चिकित्सा सुविधा देंगी. वहीं तीसरी पाली में डॉ. अलका रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगी.
अस्पताल प्रबंधन की ओर से अलग-अलग विभागों में चिकित्सकों की पालीवार ड्यूटी निर्धारित की गयी है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. खासकर इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में लगातार चिकित्सा सेवा उपलब्ध रखने के लिए चिकित्सकों की तैनाती की गयी है.
