मुंगेर सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू, तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित

मुंगेर सदर अस्पताल में अब मरीजों को 24 घंटे निर्बाध चिकित्सा सुविधा मिलेगी. अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र के लिए विशेष 3-पाली ड्यूटी रोस्टर जारी किया है.

मुंगेर सदर अस्पताल में मरीजों को निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी. अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र के लिए अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है. सुबह से लेकर अगले दिन तक चिकित्सक अपने निर्धारित समय पर अस्पताल में मौजूद रहेंगे और मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी

इमरजेंसी सेवा में पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी. इस दौरान डॉ रूपेश कुमार मरीजों की चिकित्सा सेवा संभालेंगे. दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ असीम कुमार की ड्यूटी रहेगी.

तीसरी पाली रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक निर्धारित की गयी है. इस दौरान डॉ आशीष इमरजेंसी में अपनी सेवा देंगे. इस व्यवस्था से रात के समय आने वाले गंभीर मरीजों को भी तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है.

पीकू वार्ड में भी डॉक्टरों की तैनाती

पीकू वार्ड में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ शशांक कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ रमन की ड्यूटी रहेगी.

रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ मुकेश कुमार पीकू वार्ड में तैनात रहेंगे. इससे बच्चों को आवश्यकता के अनुसार लगातार चिकित्सकीय निगरानी और उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा.

प्रसव केंद्र में महिला डॉक्टरों की ड्यूटी

प्रसव केंद्र में भी तीन पालियों के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. पहली पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ नेहा, दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ निधि और तीसरी पाली में रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ अलका अपनी सेवा देंगी.

अस्पताल प्रबंधन की ओर से निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों को समय पर अपनी जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इमरजेंसी, बच्चों और प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं रात-दिन सुचारू रूप से जारी रह सकें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >