Munger News: मुंगेर पुलिस को अवैध हथियार बनाने के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है. मंगलवार को एसटीएफ और मुफस्सिल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तौफिर दियारा इलाके में चल रही एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. पुलिस के अनुसार तौफिर दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने एसटीएफ के साथ एक स्पेशल टीम बनाकर इलाके में छापेमारी की योजना बनाई.
पुलिस को देख मची अफरा-तफरी
पुलिस की टीम जैसे ही वहां पहुंची, मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और तलाशी शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से मैगजीन के साथ दो पिस्टल, एक आधा बना पिस्टल और तीन मैगजीन मिली. इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली हैंड ड्रिल मशीन, बेस मशीन और कई सामान मिले.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. कैफी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक कैफी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके फरार साथियों के बारे में जानकारी मिली है. पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत इन नेताओं ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद
नीतीश के बाद कौन? क्या पहली बार बीजेपी के पास होगी बिहार की कमान, इन नामों पर टिकी नजरें
