मुंगेर मंडी में खाद्यान्न-दलहन के भाव स्थिर, अगले सप्ताह कीमतों में तेजी के संकेत

Munger Mandi Bhav: मुंगेर मंडी में गुरुवार को अनाज, दलहन और तिलहन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा. कारोबारियों का कहना है कि बाजार फिलहाल संतुलित है, लेकिन परिवहन लागत बढ़ने पर अगले एक-दो सप्ताह में दाम बढ़ सकते हैं.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger Mandi Bhav: मुंगेर मंडी में गुरुवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के बाजार में स्थिरता बनी रही. पिछले एक सप्ताह से अधिकांश कृषि उत्पादों के भाव लगभग समान बने हुए हैं. मंडी कारोबारियों के अनुसार फिलहाल बाजार संतुलित स्थिति में है, लेकिन यदि पेट्रोलियम उत्पादों और परिवहन लागत में बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले सप्ताह में अनाज और दालों की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है.

गेहूं, मक्का और चावल के भाव स्थिर

गुरुवार को मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 2700 रुपये और न्यूनतम 2400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. मक्का 1900 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. चावल मंसूरी 3200 से 3400 रुपये तथा अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार करता रहा. वहीं बासमती चावल का भाव सबसे अधिक 12000 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल रहा.कारोबारियों का कहना है कि नई फसल की सीमित आवक और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद जारी रहने के कारण अनाज की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं है.

दलहन बाजार में भी रही स्थिरता

दलहन बाजार में मंसूर दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकी. मूंग दाल का भाव 11000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि अरहर दाल 9000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी. चना दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही.व्यापारियों के अनुसार दलहन की लगभग 95 प्रतिशत कटनी पूरी हो चुकी है. बाजार में मांग सामान्य होने के कारण कीमतों में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई है.

सरसों और तेल के भाव भी जस के तस

Munger Mandi Bhav: तिलहन बाजार में काला सरसों 6800 से 7100 रुपये तथा पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकता रहा. 15 लीटर सरसों तेल का टिन 2070 से 2470 रुपये के बीच उपलब्ध रहा.मंडी कारोबारियों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कृषि उत्पादों की ढुलाई लागत लगातार बढ़ रही है. यदि डीजल और परिवहन खर्च में और वृद्धि हुई तो गेहूं, चावल, दाल और खाद्य तेल के दाम में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल उपभोक्ताओं को स्थिर बाजार का लाभ मिल रहा है.

ALSO READ: हरि सिंह महाविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी, 2800 छात्रों का भविष्य दांव पर, ट्यूशन के सहारे पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >