मुंगेर लिख रही नयी इबारत, हर क्षेत्र में हो रहा विकास : मंत्री

स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत 38612 छात्राओं को प्रति छात्र 50 हजार देकर लाभान्वित किया गया है.

पोलो मैदान में गन्ना उद्योग मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोत्तोलन मुंगेर राज्य के गन्ना उद्योग मंत्री सह मुंगेर जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच एवं कुशल नेतृत्व में मुंगेर जिला विकास की नयी इबारत लिख रहा है. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में विकास का सिलसिला लगातार जारी है. वे सोमवार को गणतंत्र दिवस पर पोलो मैदान में झंडोत्तोलन के बाद उपस्थिति जनसमुह को संबोधित कर रहे थे. प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षा को मजबूत बनाने और छात्र-छात्राओं को उच्चतम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 1147 शिक्षकों का योगदान कराया गया. 10 नये प्राथमिक विद्यालय भवन एवं 14 क्षतिग्रस्त विद्यालयों का नया भवन, 270 विद्यालयों की चारदिवारी का निर्माण कराया गया. 14.52 करोड़ की लागत से अरसगंज में डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है. पिछड़ एवं अनुसूचित वर्ग के 1100 छात्राएं को कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षा के साथ अन्य सुविधा दी जा रही है. जिले के इंटर करने वाली 6647 छात्राओं को प्रति छात्रा 25 हजार रूपये दिये गये. जबकि स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत 38612 छात्राओं को प्रति छात्र 50 हजार देकर लाभान्वित किया गया है. उन्होंने कहा कि जिले के 9 प्रखंड के नये आदर्श विद्यालय, धरहरा, बरियारपुर व टेटियाबंबर में नये डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जिले में काफी काम हुए. मॉडल अस्पताल मुंगेर, 150 आयुष्मान आरोग्य मंदिर के साथ सभी प्रखंडों में पीएचसी के माध्यम से मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है. एक मेडिकल कॉलेज, 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 6 आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माणाधीन है. जबकि 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शिलान्यास व 64 का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया है. उन्होंने कहा कि जिले के 1 लाख 33 हजार 93 पेंशनधारियों को लाभान्वित किया जा चुका है. 1598 आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गर्भवती, धात्री महिला एवं बच्चों को पोषण से लाभन्वित किया गया है. एक डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं दो छात्रावास संचालित है. उन्होंने कहा कि औद्योगित विकास नीति के तहत सीताकुंड, मुंगेर, जमालपुर, संग्रामपुर में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है. जबकि असरगंज में 466 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकासित किया जायेगा. ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार का व्यापक अवसर मिल सके. उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पर्यटन के क्षेत्र में कष्टहरणी घाट, ऋषिकुंड का निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहीं गंगा पथ परियोजना, मुंगेर से मोकामा ग्रीनफील्ड फोरलेन का कार्य प्रगति पर है. जिले के 1 लाख 87 हजार 876 जीविका दीदीयों को रोजगार के लिए प्राथमिक निवेश निधि से लाभान्वित किया गया. उन्होंने कहा कि कृषि, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, भूमि सुधार, जल-जीवन-हरियाली के क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य किये जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >