83 प्रतिशत उपलब्धि के साथ नियमित टीकाकरण में मुंगेर सूबे में सबसे पीछे

मुंगेर शहरी क्षेत्र की उपलब्धि जिले में सबसे कम मात्र 75 प्रतिशत

जमालपुर, मुंगेर शहरी, संग्रामपुर में नियमित टीकाकरण जिले की कुल उपलब्धि से भी कम

मुंगेर. सरकार ने वैसे तो मार्च 2026 तक सभी जिले को नियमित टीकाकरण में 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है, लेकिन मुंगेर स्वास्थ्य विभाग सरकार के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की जगह अपने पूर्व के 92 प्रतिशत उपलब्धि से भी पीछे होकर 83 प्रतिशत उपलब्धि पर पहुंच गया है. इसके कारण सूबे के 38 जिलों में मुंगेर नियमित टीकाकरण में सबसे पीछे हो गया है. हद तो यह है कि जिले के तीन प्रखंड जिले की कुल उपलब्धि से भी काफी पीछे हैं.

पूर्व की उपलब्धि से भी नियमित टीकाकरण में मुंगेर हुआ पीछे

बता दें कि साल 2025 तक नियमित टीकाकरण में मुंगेर जिले की कुल उपलब्धि 92 प्रतिशत थी, लेकिन वर्तमान में मुंगेर जिला नियमित टीकाकरण में अपने पूर्व की उपलब्धि से भी पीछे होकर 83 प्रतिशत पर पहुंच गया है. यह हाल तब है, जब सरकार द्वारा नियमित टीकाकरण को लेकर सभी जिलों को मार्च के अंत तक हर हाल में 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का आदेश दिया गया है.

तीन प्रखंड जिले के उपलब्धि से भी पीछे

मुंगेर जिला में नियमित टीकाकरण के बदहाली का हाल यह है कि जहां पूरा जिला वर्तमान में 83 प्रतिशत नियमित टीकाकरण की उपलब्धि हासिल कर पाया है. वहीं जिले के तीन प्रखंड जिले के कुल उपलब्धि से भी काफी पीछे हैं. बता दें कि वर्तमान में जहां संग्रामपुर प्रखंड नियमित टीकाकरण में 82.79 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर पाया है. वही जमालपुर प्रखंड की उपलब्धि मात्र 80 प्रतिशत ही है. हद तो यह है कि मुंगेर शहरी क्षेत्र की उपलब्धि जिले में सबसे कम मात्र 75 प्रतिशत ही है. ऐसे में अब एक माह में स्वास्थ्य विभाग के लिए नियमित टीकाकरण को लेकर सरकार के निर्धारित 95 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करना चुनौती भरा ही होगा.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि नियमित टीकाकरण में जिले की उपलब्धि काफी कम है. इसे लेकर सभी प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है. इसके साथ ही टीकाकरण से वंचित बच्चों के सर्वे कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी द्वारा अपने स्तर से प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है.

प्रखंडवार नियमित टीकाकरण की उपलब्धि

प्रखंड टीकाकरण प्रतिशत

असरगंज 91सदर प्रखंड 90

तारापुर 89

धरहरा 88टेटियाबंबर 83

हवेली खड़गपुर 83संग्रामपुर 82.79

बरियारपुर 83जमालपुर 80

मुंगेर शहरी 75

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >