शिक्षक प्रोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर एमयू के शिक्षकों ने दिया धरना, आज से आमरण अनशन

कुलसचिव के विरुद्ध शिक्षकों ने की जमकर नारेबाजी

कुलसचिव के विरुद्ध शिक्षकों ने की जमकर नारेबाजी मुंगेर शिक्षक प्रोन्नति की अधिसूचना जारी किये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ समन्वयक समिति के बैनर तले शिक्षकगण मंगलवार को दूसरे दिन धरना दिया. शिक्षकों ने कुलसचिव के विरुद्ध जमकर नारे लगाये. साथ ही शिक्षक प्रोन्नति की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग की. वहीं संघ के चरणाबद्ध आंदोलन के तहत अब समिति के सदस्य बुधवार से विश्वविद्यालय में आमरण अनशन पर बैठेंगे. समन्वयक समिति के अध्यक्ष डॉ देवराज सुमन ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षक प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. राजभवन के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया को शुरू किया तथा सभी कमेटियों के माध्यम से इसे पूरा किया गया है. इसकी सूची भी तैयार हो चुकी है. बावजूद अधिसूचना को जारी करने में लेट-लतीफ हो रहा है. जबकि शिक्षकों को समय पर प्रोन्नति मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने प्रोन्नति को लेकर लगातार कुलसचिव से निवेदन करते रहे, लेकिन उनके द्वारा कभी फाइल को समझने का बहाना करके तो कभी पहले सिंडिकेट से पास कराने की बात लेकर अधिसूचना जारी नहीं की जा रही है. अधिसूचना जारी होने में विलंब से अब शिक्षकों में रोष है. मौके पर एमयू के वित्त पदाधिकारी डा. रंजन कुमार, पीआरओ डा. प्रियरंजन तिवारी, डिप्टी रजिस्ट्रार डा. अंशु कुमार राय, डीएसडब्ल्यू डा. भवेश चंद्र पांडेय, खेल पदाधिकारी डा. ओम प्रकाश, डा. अभय कुमार, बीआरएम कालेज के प्राचार्य डा. अजीत कुमार ठाकुर, डा. चंदन कुमार, कंचन कुमारी, प्रो. सत्यादित्य कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजुद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >