एमयू ने जारी की स्नातक सेमेस्टर-1 की पहली मैरिट लिस्ट, 28,277 विद्यार्थी चयनित

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है.

आज से शुरू होगी पहली मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन प्रक्रिया

प्रतिनिधि, मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें लगभग 28,277 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसके लिये नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से आरंभ होगी.

बता दें कि एमयू द्वारा 31 मई तक उक्त सत्र में नामांकन को लेकर आवेदन मांगा गया था. जिसमें कुल 43,503 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया. जिसमें कला संकाय में सर्वाधिक 37,196, विज्ञान संकाय में 5,418 तथा वाणिज्य संकाय में 392 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. वहीं आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा 1 से 2 जून के बीच आवेदन की त्रुटि ठीक करने का समय दिया गया था. जिसके बाद अब मंगलवार को विश्वविद्यालय द्वारा पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को 5 से 11 जून तक नामांकन का मौका दिया जायेगा. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पहली मैरिट लिस्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. जिसमें चयनित विद्यार्थी 5 से 11 जून तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन ले सकते हैं.

क्या होगी नामांकन की प्रक्रिया

– विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर पहले मैरिट लिस्ट में अपने नाम की जांच करें.

– नामांकन पोर्टल पर जाकर विषयों का चयन करें, जिसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें.

– संबंधित महाविद्यालय में ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट, डैसबोर्ड से कॉलेज विवरण की छायाप्रति, विषय सहित आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी, 10 वीं का प्रवेश पत्र, अंक पत्र एव सर्टिफिकेट, 12 वीं का प्रवेश पत्र, अंक पत्र की फोटो कॉपी अथवा अंकपत्र की सत्यापित छायाप्रति, सक्षम पदाधिकारी द्वारा जारी जाति, कोटि प्रमाण पत्र (आरक्षण कोटि के लिये), सीएलसीसी, अन्य बोर्ड का माइग्रेशन प्रमाण पत्र को सत्यापित कराना होगा.

– दस्तावेज सत्यापित करने के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >