आज खुलेंगे एमयू के कॉलेज

1 अप्रैल को एमयू मुख्यालय व कॉलेज ईद पर्व को लेकर बंद रहे.

मुंगेर – ईद अवकाश के बाद 2 अप्रैल को एमयू के कॉलेज खुल जायेंगे. हलांकि इस दौरान एमयू मुख्यालय के कार्यालय बंद रहेंगे. जो 7 अप्रैल को खुलेंगे. बता दें कि 31 और 1 अप्रैल को एमयू मुख्यालय व कॉलेज ईद पर्व को लेकर बंद रहे. जिसके बाद 2 अप्रैल से कॉलेज खुल जायेंगे. हलांकि इसके बाद 5 अप्रैल को एमयू के कॉलेज सम्राट अशोक जयंती को लेकर बंद रहेंगे. इस बीच एमयू मुख्यालय के कार्यालय 7 अप्रैल को ही खुलेंगे.

——————————————

7 अप्रैल को होगा कार्यक्रम

मुंगेर – एमयू के एनएसएस विभाग ने सभी कॉलेजों के एनएसएस पीओ को पत्र भेजकर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है. एनएसएस कॉडिनेटर डा. मुनींद्र कुमार सिंह ने कहा कि 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जायेगा. जिसके लिये सभी कॉलेजों को मानसिक स्वास्थ्यता के लिये हेल्थ जागरूकता कैंपेन, निशुल्क जांच शिविर, सेमिनार आदि का आयोजन सभी कॉलेजों में किया जायेगा. वहीं इस दौरान कुछ कॉलेजों में विशेष रूप से वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

——————————————-

स्नातक सेमेस्टर-3 के पांचवे दिन की परीक्षा आज

मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा 25 मार्च से 24 केंद्रों पर ले रहा है. जिसके पांचवे दिन की परीक्षा 2 अप्रैल बुधवार को होगी. जिसमें प्रथम पाली में एमआईसी विषयों के ग्रुप सी में शामिल इतिहास, आईआरपीएम, पाली, सोसोलॉजी, उर्दू के पेपर-3 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमआईसी विषयों के ग्रुप डी में शामिल इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत के पेपर-3 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >