चोरी की चांदी व पीतल की मूर्ति के साथ नाबालिग चोर व खरीदार स्वर्णकार गिरफ्तार

वासुदेवपुर थाना पुलिस ने पिछले दिनों हुए चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए नाबालिग चोर के साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाला सोनार को गिरफ्तार किया.

14 अप्रैल की रात माधोपुर नयाटोला निवासी सुनील सिन्हा के घर चोरों ने की थी चोरी

मुंगेर. वासुदेवपुर थाना पुलिस ने पिछले दिनों हुए चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए नाबालिग चोर के साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाला सोनार को गिरफ्तार किया. साथ ही चोरी हुए चांदी व पीतल की मूर्ति सहित अन्य सामग्री को बरामद किया. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद नाबालिग चोर को जहां जेजेबी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. वहीं सोनार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया जाता है कि 14 अप्रैल की रात माधोपुर नयाटोला निवासी सुनील सिन्हा के घर स्थित मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोरों ने वहां से पीतल की मूर्ति, चांदी का मुकुट 2 पीस, भगवान के ऊपर रखा जाने वाला चांदी का झाप, चांदी का आसन एवं पूजन सामग्री की चोरी कर लिया था. इसको लेकर पीड़ित गृहस्वामी ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी सहित तकनीकी अनुसंधान शुरू किया. जांच के दौरान चोरी मामले में चंडिका स्थान निवासी एक नाबालिग चोर की संलिप्तता सामने आयी, जिसे पकड़ कर पूछताछ की गयी. नाबालिग चोर ने बताया कि उसने ने चोरी का सामान रामपुर भिखारी स्थित सोनार के यहां चोरी का सामान दिया. जिसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाला सोनार राकेश को गिरफ्तार किया. उसके पास से चांदी का आसन, मुकुट एवं झाप पुलिस ने बरामद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >