गंगा पार दियारा में मिनीगन फैक्ट्री का संचालन, 5 गिरफ्तार, 8 फरार

8 से 10 लोग वहां की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा.

– 2 निर्मित व 12 अर्धनिर्मित पिस्टल व 16 मैगजीन के साथ हथियार बनाने का समान बरामद

मुंगेर

बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा में में पुलिस ने 8 मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया और वहां से 5 हथियार कारीगर को गिरफ्तार किया. जबकि 8 कारीगर व धंधेबाज वहां की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए भाग निकला. पुलिस ने मौके पर से 2 निर्मित व 12 अर्धनिर्मित पिस्टल, 11 निर्मित व 5 अर्धनिर्मित मैगजीन तथा 6 जिंदा कारतूस बरामद किया. जबकि भारी मात्रा में हथियार बनाने का समान जब्त किया है.

एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा में गंगा ढाब में उगे कास के जंगल में मिनीगन फैक्टरी संचालन की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने वहां छापेमारी की. जहां एक जगह पर 10-15 लोग हथियार बनाने में जुटे हुए थे. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें मो सरफराज, मो रिजवान, मो सरफराज, मो मुबारक एवं मो. मोसीर को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया. सभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव का रहने वाला है. हालांकि 8 से 10 लोग वहां की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा. जिसके खिलाफ मुफस्सिल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पकड़ा गया 8 मिनीगन फैक्टरी

बताया गया कि एक जगह पर कुल 8 मिनीगन फैक्टरी संचालित हो रही थी. पुलिस ने वहां से 8 बेस मशीन, 2 निर्मित पिस्टल, 12 अर्धनिर्मित पिस्टल, 5 अर्धनिर्मित मैगजीन, 11 निर्मित मैगजीन, 2 ड्रीलमशीन, 6 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन सहित हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. अधिकांश लोग पूर्व में भी हथियार बनाने में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है कि हथियार वह किसके लिए बना रहा था अथवा खुद हथियार तैयार कर उसे बेचता था. फरार अभियुक्तों के बारे में उनलोगों ने जानकारी दी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छापेमारी दल में एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद, बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह सहित थाना, एसटीएफ व डीआईओ टीम के पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >