आरएस कॉलेज, तारापुर प्राचार्य के विरुद्ध कुलपति को सौंपा ज्ञापन

छात्र राजद नेताओं द्वारा शुक्रवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर आरएस कॉलेज, तारापुर के प्राचार्य पर छात्रहितों की अनदेखी और लापरवाही बरतने के आरोप लगाये गये.

प्राचार्य पर छात्रहितों की अनदेखी व लापरवाही बरतने के आरोप मुंगेर. छात्र राजद नेताओं द्वारा शुक्रवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर आरएस कॉलेज, तारापुर के प्राचार्य पर छात्रहितों की अनदेखी और लापरवाही बरतने के आरोप लगाये गये. साथ ही मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन सौंपते हुए छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली और उससे विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों के बारे में कुलपति को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरएस कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हो चुका है. प्राचार्य न केवल पूर्व में दिये गये ज्ञापनों को ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं, बल्कि छात्रों को नोटिस के जरिये मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं. छात्र नेताओं द्वारा हमेशा छात्रहित में सवाल उठाया जाता है, लेकिन छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करने की जगह कॉलेज के प्राचार्य छात्र नेताओं के अभिभावकों को पत्र भेजकर उलटे छात्र नेताओं पर कॉलेज में बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने मांग किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अविलंब मामले में हस्तक्षेप करे और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करे, अन्यथा छात्र राजद पूरे विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा. जिसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. मौके पर अंकित कुमार, सूरज कुमार, पीयूष कुमार, मो. हसरत, अमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >