राष्ट्रीय लोक अदालत में सात हजार 500 मामलों का आपसी सहमति से कराया जायेगा सुलह

आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मंगलवार को कोर्ट स्थित एडीआर भवन के पास से प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ निकला

जिला जज सहित न्यायिक पदाधिकारियों ने जागरूकता रक्ष को हरी झंडी दिखा किया रवाना मुंगेर. आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मंगलवार को कोर्ट स्थित एडीआर भवन के पास से प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ निकला. इसको जिला जज आलोक गुप्ता हरी झंडी दिखा रवाना किया. मौके पर न्यायिक पदाधिकारी व विधिज्ञ संघ के पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे. मौके पर जिला जज ने कहा कि 7 हजार 500 ऐसे मामले चिह्नित किये गये हैं, जो कोर्ट में नहीं आये हैं. जिसे दो पक्षों की आपसी सहमति से सुलह कराया जायेगा. इसके अतिरिक्त 11 हजार मामले को भी दो पक्षों की आपसी सहमति से निपटारा कराया जायेगा. इसके लिए पक्षकारों को नोटिस निर्गत कर दिया गया है. एडीजे प्रथम अमित कुमार उपाध्याय, एडीजे द्वितीय प्रावाल दत्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने आम लोगों से अपील किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक पक्षकार पहुंचे और अपने-अपने मामलों को निष्पादन करायें. अगर किसी प्रकार की परेशानी हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार में पहुंचे, जहां उनकी समस्या का समाधान होगा. साल का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सीजीएम अदिति गुप्ता ने कहा कि तैयारी पूरी कर ली गयी है, अधिक से अधिक मामले निपटाये जायेंगे. मौके पर एसीजेएम प्रथम कुमार पंकज, एसीजीएम द्वितीय आकांक्षा, शक्तिमान भारती, निष्ठा,अनामिका, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शशि शेखर सिंह, महासचिव रानी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >