नाले में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम

बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एनएच-333 बरियारपुर-खड़गपुर सड़क किनारे बने नाले में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गिरने से मौत हो गयी

बरियारपुर.

बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एनएच-333 बरियारपुर-खड़गपुर सड़क किनारे बने नाले में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गिरने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि शीला देवी का 45 वर्षीय पति दिनेश राम सड़क किनारे बने नाले को पार कर रहा था. इसी दौरान वह मुंह के भार नाला में गिर गया और वह नाला से नहीं निकल पाया. जिससे उसकी नाले में ही मौत हो गयी. मृतक भवन निर्माण विभाग, बांका में कार्यरत था. मृतक की पत्नी शीला देवी अपने मायके में थी. घटना की सूचना पर वह अपने ससुराल बहादुरपुर आयी. मृतक अपने पीछे दो पुत्र 22 वर्षीय सानू कुमार, 20 वर्षीय रिशु कुमार व एक पुत्री 18 वर्षीय सिम्मी कुमारी को छोड़ गए. जबकि उसकी मां अपनी बेटी के साथ उसके ससुराल में रहती है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >