मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कई ट्रेनें हुई लेट

मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कई ट्रेनें हुई लेट

जमालपुर. पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का विलंब परिचालन बना रहा. इसके कारण स्टेशन पर दर्जनों रेल यात्रियों को प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर बैठकर पंखा झेलते देखा गया. प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि मालदा टाउन से चलकर किऊल जाने वाली 13409 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे 22 मिनट लेट चलकर अपराह्न 13:22 बजे जमालपुर पहुंची, जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:00 बजे था. बताया गया कि किऊल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ब्लॉक लिया गया था. इसके कारण ट्रेनों के परिचालन प्रभावित हुआ. अप लाइन की ट्रेन के लेट चलने के कारण डाउन लाइन की ट्रेनों का परिचालन भी लेट से हुआ. इसी सिलसिले में 13410 डाउन किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस किऊल से अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:00 बजे के बजाय संध्या 16:39 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई. इसके कारण ट्रेन जमालपुर अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:52 बजे के बजाय संध्या 17:40 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 03029 अप हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस लगभग ढ़ाई घंटे लेट चलकर पूर्वाह्न 10:10 बजे जमालपुर आयी, जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:40 बजे था. इसी प्रकार 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल लगभग तीन घंटे लेट चलकर अपराह्न 12:04 बजे जमालपुर पहुंची, जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है. 03435 अप मालदा टाउन-आनंद विहार समर स्पेशल एक्सप्रेस लगभग दो घंटे 10 मिनट लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय अपराह्न 13:50 बजे है, लेकिन यह ट्रेन संध्या 16 बजे जमालपुर पहुंची. यहां प्राप्त अधिकृत जानकारी में बताया गया की 03030 डाउन राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल एक्सप्रेस को सोमवार को चार घंटे 30 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया और यह ट्रेन राजगीर से अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:00 के बजाय संध्या 18:30 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई. इससे पहले रविवार की संध्या 03030 डाउन राजगीर- हावड़ा समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे विलंब से चलकर रात्रि 21:59 बजे जमालपुर पहुंची, जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 18:10 बजे था. इसी प्रकार 15743 अप बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:35 बजे के बजाय 1:56 बजे जमालपुर पहुंची, जबकि 73426 डाउन किऊल-जमालपुर डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय 23:45 बजे के बजाय 1:40 बजे जमालपुर आयी. 15734 डाउन भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा लेट चलकर 4:50 बजे जमालपुर आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >