अग्रहण गांव स्थित पैक्स गोदाम में मनायी गयी महाराणा प्रताप की जयंती हवेली खड़गपुर. प्रखंड के अग्रहण गांव में भूतपूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व. दिवाकर सिंह के पैक्स गृह में राष्ट्र के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती उमंग उल्लास के साथ मनायी गयी. दिवंगत पैक्स अध्यक्ष के पुत्र युवा समाजसेवी सह श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश युवा सचिव चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में पंचायत के शिक्षाविद, ग्रामीण प्रबुद्धजन और करणी सेना के सदस्यों ने महाराणा प्रताप के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. समारोह में पहाड़पुर के भूतपूर्व मुखिया मन्ना सिंह, बागेश्वरी गांव के समाजसेवी हीरालाल सनगही, शिक्षाविद भूतपूर्व प्राचार्य नरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य राष्ट्रप्रेमियों ने मेवाड़ की धरती को मुगलों से अक्षुण्ण रखने वाले देशप्रेमी, साहस व वीरता के ओजस्वी वीर पुरुष उदय प्रताप सिंह सिसोदिया के पुत्र महाराणा प्रताप के विभिन्न विचारों व उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला. महाराणा प्रताप की वीरता और यशस्विता को लेकर चंदन सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप का शौर्य और पराक्रम हम सबों के लिए अनुकरणीय है. उन्होंने देश, धर्म और चरित्र की रक्षा के लिए राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर अदम्य वीरता का परिचय दिया और मुगलों की सेना को परास्त कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि महाराणा का व्यक्तित्व और कृतित्व सदियों तक लोग याद करेंगे. मौके पर अमलेश सिंह, सुनील सिंह, अरविन्द सिंह, बलवीर सिंह, रंजन सिंह, अनिल सिंह, सौरभ सिंह, कृष्णा सिंह, सन्नी सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे.
देश, धर्म व चरित्र की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने समर्पित किया अपना सर्वस्व
. प्रखंड के अग्रहण गांव में भूतपूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व. दिवाकर सिंह के पैक्स गृह में राष्ट्र के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती उमंग उल्लास के साथ मनायी गयी
