लायंस क्लब ने आरंभ किया शीतल पेयजल सेवा केंद्र

लायंस क्लब ने आरंभ किया शीतल पेयजल सेवा केंद्र

मुंगेर. भीषण गर्मी और उमस से परेशान आमजनों के लिए लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी और लायंस क्लब ऑफ वामा द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर शीतल पेयजल का शुभारंभ किया गया. इस दौरान जहां लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा शीतल पेयजल केंद्र का शुभारंभ लायन संजय चमड़ियां के सहयोग से चौक बाजार तथा लायन विनीत कुमार गुप्ता के सहयोग से कोणार्क रोड में किया गया. वही लायंस क्लब ऑफ वामा द्वारा गर्मी में लोगों को शरबत पिलाया गया. लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन कौशल किशोर पाठक ने बताया कि पिछले 25 सालों से हर वर्ष लायंस क्लब द्वारा विभिन्न सेवा के कार्य किए जाते हैं. उसी श्रृंखला में शीतल पेयजल की सुविधा भी राहगीरों को उपलब्ध कराई जाती रही है. इसके तहत शनिवार को शहर के दो स्थनों पर इसकी शुरूआत की गयी. मौके पर लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन शुभांकर झा, जोनल चेयरपर्सन हेमंत कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय चमड़ियां, विनीत गुप्ता, सचिव संजय जालान, डॉ उज्ज्वल दीप्रज, पूर्व सचिव प्रदीप कुमार वर्मा, सीमा चमड़ियां मौजुद थे. इधर लायंस क्लब ऑफ़ वामा द्वारा वामा की पूर्व अध्यक्ष रेणु जैन के बड़ी बाजार स्थित आवास के बाहर राहगीरों को शरबत पिलाया गया. वामा अध्यक्ष लायन आशा चंद्रा ने बताया कि वामा पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहती है, इसलिए भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को शरबत पिलाया गया. मौके पर नगर निगम के पूर्व मेयर रुमा राज़, सचिव पूनम मंडल, पूर्णिमा मित्रा, सीमा गुप्ता, रेणु जैन, प्रो रंजना सिंह मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >