लायंस क्लब मुंगेर वामा ने तारापुर में लगाया सेवा शिविर

लायंस क्लब मुंगेर वामा ने तारापुर में लगाया सेवा शिविर

मुंगेर. लायंस क्लब मुंगेर वामा के सदस्यों ने सावन माह के पावन अवसर पर तारापुर में कांवरियाें की सेवा के लिये सेवा शिविर लगाया. जिसकी अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष आशा चंद्रा ने की. क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालु कांवरियों को मिनरल वाटर की बोतल, ताजे फल, बिस्कुट व ठंडा शरबत वितरण किया. इस दौरान कांवरियों की सेवा के लिये मेडिकल सेवा भी प्रदान की गयी. जहां कांवरियों को दवा के साथ आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य सेवा भी प्रदान की गयी. क्लब के सेवा शिविर में कई कांवरियों ने विश्राम भी किया. मौके पर सचिव पूनम मंडल, कोषाध्यक्ष हर्षा तहलानी, गीता सिंह, पुष्पलता, दीपा तहलानी, अर्चना ठाकुर आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >