विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सीनेटर ने कुलाधिपति को भेजा पत्र

मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेटर सह पूर्व नोडल अधिकारी डॉ कुंदन लाल ने मुंगेर विश्वविद्यालय में चल रहे वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कुलाधिपति को पत्र लिखा है. इसमें कई आरोप लगाये गये हैं.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेटर सह पूर्व नोडल अधिकारी डॉ कुंदन लाल ने मुंगेर विश्वविद्यालय में चल रहे वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कुलाधिपति को पत्र लिखा है. इसमें कई आरोप लगाये गये हैं. सीनेटर ने कहा है कि विश्वविद्यालय में वर्तमान में पेमेंट गेटवे एजेंसी द्वारा सभी विद्यार्थियों से सभी तरह के ऑनलाइन पेमेंट पर एकमुश्त 35.40 रुपये कमीशन लिया जाता है. चाहे वह पेमेंट एक सौ रुपये का हो, पांच सौ रुपये का हो या उससे भी ज्यादा का हो. विद्यार्थियों से पेमेंट लेने के लिए पेमेंट गेटवे एजेंसी मेसर्स आस्वथ इको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पटना को विश्वविद्यालय ने वर्क ऑर्डर जारी किया. इसने एयरपे नामक कंपनी को थर्ड पार्टी बनाते हुए इस कार्य को आरंभ किया. वर्तमान कुलपति द्वारा बगैर नए टेंडर के ही अगले आदेश तक एजेंसी को पुनर्स्थापित कर दिया गया है. वित्तीय अनियमितता की पराकाष्ठा ही है कि जब यह पेमेंट गेटवे एजेंसी अपना कमीशन और मेंटेनेंस चार्ज सभी ट्रांजेक्शन में वसूल रही है. बावजूद इसे मुंगेर विश्वविद्यालय के एक बैंक खाते से 20 दिसंबर 2025 को कुल पचपन लाख नवासी हज़ार और पांच सौ रुपये एयरपे को आरटीजीएस किया गया. उन्होंने इस मामले में कुलाधिपति सह राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >