पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल तक

विद्यार्थियों के लिये मंगलवार 20 जनवरी से दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये मंगलवार से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. जिसमें विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिये 22 जनवरी तक का समय दिया गया है. जो गुरूवार को समाप्त हो जायेगी. बता दें कि एमयू द्वारा उक्त सत्र में नामांकन को लेकर जारी तीन मैरिट लिस्ट के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्व में नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही पूर्ण कर ली थी. जबकि चौथे और पांचवे मैरिट लिस्ट के नामांकित विद्यार्थी सहित पूर्व में नामांकित वैसे विद्यार्थी, जो किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये थे. वैसे विद्यार्थियों के लिये मंगलवार 20 जनवरी से दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें ऐसे विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन कराते हुये रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. विदित हो कि उक्त सत्र में जारी पांच मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 3,824 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 2,917, विज्ञान संकाय में 781 तथा वाणिज्य संकाय में 126 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. हलांकि इसमें पूर्व में 1,485 विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 1,190, विज्ञान संकाय में 242 तथा वाणिज्य संकाय में 53 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >