पीजी सेमेस्टर-1 व 3 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि समाप्त

दोनों सत्रों को मिलाकर कुल 5,729 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 व सत्र 2022-24 बैकलॉग सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 के लिये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 19 दिसंबर तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो गयी. वहीं दोनों सत्रों को मिलाकर कुल 5,729 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें सेमेस्टर-1 में कुल 3,476 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. जिसमें कला संकाय में 2,683, विज्ञान संकाय में 642 तथा वाणिज्य संकाय में 151 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. वहीं सेमेस्टर-3 में कुल 2,253 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. जिसमें कला संकाय में 1,935, विज्ञान संकाय में 263 तथा वाणिज्य संकाय में 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा.

3 जनवरी से एलएलबी सेमेस्टर-3 व 5 में नामांकन

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-5 में 3 दिसंबर से नामांकन लिया जायेगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया 3 से 14 जनवरी के बीच संचालित की जायेगी. नामांकन के पूर्व उक्त सत्र के विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

24 दिसंबर से एमयू में अवकाश

मुंगेर . एमयू मुख्यालय व उसके कॉलेजों में 24 दिसंबर से क्रिसमस व नये साल को लेकर अवकाश हो जायेगा. बता दें कि राजभवन से साल 2024 के लिये स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 24 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक क्रिसमस तथा नये साल का अवकाश रहेगा. जिसके बाद 2 जनवरी 2025 से एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे. ऐसे में यदि विद्यार्थी, विश्वविद्यालय में कोई कार्य कराना चाहते हैं तो 24 दिसंबर से पहले ही विश्वविद्यालय पहुंचकर अपना कार्य पूर्ण करा लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >