आज से पीजी व स्नातक सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये गुरुवार से दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये गुरुवार से दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना भी जारी कर दिया गया है. डीएसडब्लू सह नामांकन समिति पदाधिकारी प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 तथा स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी गुरुवार से निर्धारित समय तक अपने कॉलेज व विभाग में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थी 17 से 19 अक्तूबर के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जबकि पीजी सेमेस्टर-1 के विद्यार्थी 17 से 19 अक्तूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >