कजरा रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी आने से ट्रेन परिचालन 2 घंटे बाधित

कजरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बारिश का पानी भरने से जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन 2 घंटे तक बाधित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

जमालपुर (मुंगेर). पूर्व रेलवे मालदा डिवीज़न अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के जमालपुर किऊल रेल खंड पर कजरा रेलवे स्टेशन के निकट बारिश का पानी रेलवे ट्रैक पर आ जाने से लगभग 2 घंटे तक ट्रेन परिचालन बंद रहा. इस कारण जमालपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेन सोमवार को लेट से चल रही है. इस वजह से रेल यात्री लगातार परेशान है. रविवार की पूरी रात जोरदार बारिश होती रही. जिसके कारण जमालपुर किऊल रेलखंड पर स्थित कजरा रेलवे स्टेशन के समीप किलोमीटर संख्या 318/12 पर बारिश का पानी आ गया. स्थिति की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारियों ने अपने संबंधित वरीय अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया. अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इसराइल खंड पर ट्रेन परिचालन को पूरी तरह रोक दिया.

सुबह 8:20 बजे से 10:10 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रही ठप


अधिकृत जानकारी में बताया गया कि सुबह 8:20 बजे से 10:10 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही को पूरी तरह बंद कर दिया गया था. इसके बाद रेलवे ट्रैक पर से पानी को हटाने का युद्ध स्तर पर प्रयास कर दिया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेन को अलग-अलग स्थान पर रोक दिया गया. 73451 अप तिलरथ जमालपुर डेमू ट्रेन एक घंटा 48 मिनट लेट है, जबकि 53480 डाउन किऊल जमालपुर पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 54 मिनट लेट चल रही है वहीं 12253 डाउन बेंगलुरु भागलपुर अंग एक्सप्रेस 3 घंटे 42 मिनट लेट है. जबकि दानापुर साहिबगंज के बीच चलने वाली 13236 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटा लेट चल रही है.


पटना-दुमका जाने वाली डाउन एक्सप्रेस 2 घंटे से अधिक लेट चल रही


पटना से चलकर दुमका जाने वाली 13334 डाउन पटना दुमका एक्सप्रेस 2 घंटे से अधिक लेट चल रही है जबकि, 53404 डाउन गया जमालपुर पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे लेट है. अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि कजरा रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर से बारिश का पानी हटाने के बाद 10:30 बजे से ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो पाई. फिलहाल जमालपुर किऊल रेलखंड पर ट्रेन परिचालन सामान्य होने पर रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली है.

ALSO READ जैन धर्मावलंबियों का 28 जुलाई से शुरू होगा चतुर्मास, चंपापुर सिद्धक्षेत्र में तैयारी शुरू


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >