रेल इंजन कारखाने में घटिया सामग्री पर अब तुरंत लगेगा ब्रेक, पीसीएमएम ने कहा- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

जमालपुर रेल इंजन कारखाने में अब घटिया सामग्री की आपूर्ति तुरंत रोकी जाएगी. प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और गुणवत्ताहीन सामग्री को तत्काल रिजेक्ट कर दिया जाएगा. यह कदम उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

Jamalpur Railway Material Quality: जमालपुर में रेल इंजन कारखाना जमालपुर में उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता को लेकर रेलवे ने सख्त रुख अपनाया है. पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक (पीसीएमएम) संदीप शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि सामग्री की निरंतर आपूर्ति और उसकी गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. गुणवत्ताहीन सामग्री की आपूर्ति मिलने पर नये नियमों के अनुसार उसे तत्काल रिजेक्ट किया जाएगा और उत्पादन में उसका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

पीसीएमएम संदीप शुक्ला बुधवार को जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस से जमालपुर पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने जमालपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

सीसीटीवी कंट्रोल रूम में भी देखा निगरानी सिस्टम

स्टेशन निरीक्षण के दौरान पीसीएमएम रेलवे सुरक्षा बल के सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचे. यहां उन्होंने विभिन्न कैमरों से होने वाली वीडियो निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी देखा.

इसके बाद पीसीएमएम रेल इंजन कारखाना पहुंचे. यहां उन्होंने बेसिक ट्रेनिंग सेंटर, क्रेन शॉप, बीएलसी शॉप तथा डब्ल्यूसीएस-वन और टू शॉप का निरीक्षण किया. विभिन्न उत्पादन इकाइयों का जायजा लेने के दौरान उन्होंने वहां की कार्यप्रणाली और संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

भंडार विभाग में सामग्री की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

भंडार विभाग के निरीक्षण के दौरान पीसीएमएम ने जमालपुर पहुंचने वाली विभिन्न सामग्रियों की गुणवत्ता, उपलब्धता और निरंतर आपूर्ति को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए जरूरी सामग्री की आपूर्ति लगातार बनी रहनी चाहिए, लेकिन इसके साथ गुणवत्ता का मानक भी हर हाल में सुनिश्चित किया जाना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि यदि सामग्री निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है तो नये नियमों के तहत उसे तत्काल अस्वीकार किया जाएगा. ऐसी सामग्री को उत्पादन में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. इससे उत्पादन में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ खराब सामग्री के इस्तेमाल से होने वाली संभावित परेशानी को भी रोका जा सकेगा.

पीसीएमएम ने कारखाने के हेरिटेज परिसर का भी निरीक्षण किया. इसके अलावा उन्होंने बैगन शॉप का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा.

Jamalpur Railway Material Quality: अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद कंबाइन बिल्डिंग स्थित सभागार में मुख्य कारखाना प्रबंधक और सभी शाखा अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में कारखाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. इसके बाद पीसीएमएम ने पीडब्ल्यूआई स्टोर का निरीक्षण किया.

उन्होंने जमालपुर स्टेशन स्थित रनिंग रूम का भी जायजा लिया. यहां रेलकर्मियों और क्रू मेंबरों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि रनिंग रूम में क्रू मेंबरों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता से भी किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

निरीक्षण के दौरान रेल इंजन कारखाना के सभी उप मुख्य यांत्रिक अभियंता, सामग्री प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और वर्क्स मैनेजर मौजूद थे.

रेल इंजन कारखाना के अधिकारियों के साथ प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधन | Prabhat Khabar Network

Also Read: “बाप रे! सब कुछ बह गया…”, नेपाल बाढ़ त्रासदी से भटककर मुजफ्फरपुर पहुंची डरी-सहमी महिला

Also Read: बिहार में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफनाई, 56 गेट खुले, कई इलाकों में तबाही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >