भविष्य निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी : डीएम

महिला व बाल विकास निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बैजनाथ गर्ल्स हाई स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़़ाओ योजना के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

मुंगेर. महिला व बाल विकास निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बैजनाथ गर्ल्स हाई स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़़ाओ योजना के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया. इसमें कॉफी पर संवाद, वाद-विवाद प्रतियोगिता व प्रभातफेरी का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिलाधिकारी ने कॉफी पर संवाद विषय पर छात्राओं को उच्चतर शिक्षा व कैरियर विकास के प्रति प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में लड़कियां अपना भविष्य तलाशना चाहती हैं, उसके लिए पहले लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उसी के अनुरूप अपनी पढ़ाई व तैयारी करें. सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता. इसलिए आप अपने जीवन में अपने भविष्य निर्माण के लिए लक्ष्य जरूर निर्धारित करें और उस पर प्राथमिकता के साथ कार्य करें. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने पदाधिकारियों से शिक्षा, स्वास्थ्य व पॉक्सो अधिनियम से संबंधित प्रश्न पूछे. जिनका संबंधित पदाधिकारियों ने विस्तृत, स्पष्ट व व्यवहारिक जानकारी दी. साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे भी बालिकाओं को विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में छात्राओं को प्रशिक्षण किट प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर डीडीसी अजीत कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव, आईसीडीएस डीपीओ गुंजन मौली सहित अन्य मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >