कलवार समाज को सशक्त बनाने की जरूरी : प्रदेश अध्यक्ष

मुंगेर एक एतिहासिक सांस्कृतिक से परिपूर्ण जिला है. इसमें कलवार समाज की एक जुटता ही हमारी पहचान होगी.

मुंगेर कलवार इंडिया एसोसिएशन मुंगेर द्वारा शुक्रवार को उत्तर वाहिनी मां गंगा, मां चंडिका की पावन भूमि और राजा दानवीर कर्ण की धरती पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी एवं प्रदेश महासचिव जय कृष्ण भगत के आगमन पर उनका स्वागत किया गया. इस दौरान संगठन अध्यक्ष रवि मोहन उर्फ रवि भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की अपने समाज के असहाय लोगो की बच्चे की शादी करने का कार्य किया जायेगा. साथ ही मुंगेर में कलवार समाज को सशक्त बनाना हमारी जिम्मेदारी है. इसके लिये हमारे समाज को एकजुट करना है. मुंगेर एक एतिहासिक सांस्कृतिक से परिपूर्ण जिला है. इसमें कलवार समाज की एक जुटता ही हमारी पहचान होगी. प्रदेश महासचिव ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में प्रखंड स्तर से लेकर अंतिम पायदान के लिए काम करना है. हमारे कलवार समाज का एकीकरण का निर्माण ही हमारे संगठन का मुख्य उद्धेश्य है. मौके पर संरक्षक सुनील जायसवाल, महासचिव डॉ विनोद कुमार भगत, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार राज, मोनिका कुमारी, जिला मंत्री चमन कुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष विवेक जासवाल, राघवेंद्रु भगत सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >