कल से आरंभ होगी इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा

जिला शिक्षा पदाधिकारी गौरव कुणाल ने बताया कि सेंटअप परीक्षा में पास होना अनिवार्य है

मुंगेर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2026 फरवरी में ली जायेगी. जिसके लिये अब 19 नवंबर से सेंटअप परीक्षा होगी. जिसमें इस बार विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को ही शामिल होने का मौका दिया जायेगा, क्योंकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस बार इंटर व मैट्रिक के सेंटअप परीक्षा को लेकर कड़े नियम जारी किये हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार इंटर की सेंटअप परीक्षा 19 से 26 नवंबर और मैट्रिक की 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होगी. यह परीक्षा संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएगी. इसमें नियमित, स्वतंत्र और क्वालिफाइंग श्रेणी के छात्र शामिल होंगे. जबकि पूरक, सुधार या कंपार्टमेंटल श्रेणी के विद्यार्थियों को सेंटअप में शामिल नहीं होना है. जिला शिक्षा पदाधिकारी गौरव कुणाल ने बताया कि सेंटअप परीक्षा में पास होना अनिवार्य है. जो विद्यार्थी इसमें उत्तीर्ण नहीं होंगे या परीक्षा नहीं देंगे, उन्हें वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. सेंटअप परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमें पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 5:15 तक होगी. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त दृष्टिबाधित और दिव्यांग परीक्षार्थियों को सेंटअप परीक्षा में लेखक रखने की अनुमति मिलेगी. इधर इंटर व मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षाएं 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होगी. इंटर सेंटअप परीक्षा का परिणाम 5 दिसंबर और मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का परिणाम 2 दिसंबर तक संबंधित स्कूलों को डीईओ कार्यालय में जमा करना करने का निर्देश दिा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >