असामाजिक व उपद्रवी तत्वों की पहचान कर तेज करें कार्रवाई

होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहने का दिया निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त ने होली को लेकर वर्चुअल मोड में डीएम व एसपी के साथ की बैठक, दिये दिशा निर्देश

मुंगेर. प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रमंडल के डीआइजी व डीएम व एसपी के साथ बैठक की. उन्होंने होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया. बैठक में मुंगेर रेंज के डीआइजी राकेश कुमार जहां आयुक्त कार्यालय में आयुक्त के साथ मौजूद थे. वहीं बेगूसराय रेंज के डीआइजी, सभी डीएम व एसपी वर्चुअल मोड में बैठक में भाग लिया.

आयुक्त ने सभी डीएम व एसपी से होली पर्व को लेकर की गयी तैयारियों व विधि व्यवस्था संधारण के संबंध में अद्यतन जानकारी ली. उन्हें बताया गया कि संवेदनशील स्थलों की पहचान कर ली गयी है. जहां पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. डीजे का संचालन प्रतिबंधित किया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि पूरी तरह से प्रशासन अलर्ट मोड में काम करे, असामाजिक व उपद्रवी तत्वों की पहचान कर कार्रवाई तेज करें. उन्होंने कहा कि बाउंड डाउन की कार्रवाई में तेजी लाएं और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बरतें. प्रतिबंधित डीजे संचालन के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई करें. पुलिस उप महानिरीक्षक ने सोशल मीडिया पर नियमित नजर बनाये रखने व क्यूआरटी का गठन करते हुए नियमित रूप से वरीय पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया. सभी को फ्लैग मार्च कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >