अज्ञात वाहन के धक्के में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने मचा कोहराम

मौसी नानी के घर सिंघिया से आने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था

मुंगेर सफियासराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 80 सिंघिया गांव के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन के धक्के में घायल 16 वर्षीय अनुराग कुमार की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल मुंगेर में हो गयी. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नोलक्खा स्थित ननिहाल में अनुराग रहता था. बुधवार की सुबह वह अपने मौसी नानी के घर सिंघिया से आने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए परिजनों ने मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >