घायल मछली व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत

खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 के बनारसी बासा के समीप हुई थी सड़क दुर्घटना

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के एनएच 333 के बनारसी बासा के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान भागलपुर में मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा है. बताया जाता है कि खड़गपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी विनोद प्रसाद सिंह के पुत्र दिलदार कुमार प्रत्येक दिन खड़गपुर से मछली लेकर ऑटो से बरियापुर जाता था. बुधवार को भी मछली पहुंचा कर वापस खड़गपुर आ रहा था तभी बनारसी बासा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें दिलदार कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना शामपुर थाना पुलिस को दी. इसके बाद शामपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >