युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में दिया गया भूकंप से बचाव की जानकारी

मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को युवाओं ने योगाभ्यास के साथ भूकंप से बचाव के गुर को सीखा.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को युवाओं ने योगाभ्यास के साथ भूकंप से बचाव के गुर को सीखा. डीजे कॉलेज कैंपस में आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन विषय पर आयोजित सेमिनार में पिछले चार दिनों से युवा कई आपदाओं से बचाव की जानकारी हासिल कर रहे हैं.

प्रशिक्षण के चौथे दिन सबसे पहले बीआरएम कॉलेज में राजीव कुमार के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया, जबकि आरडी एंड डीजे कॉलेज कैंपस में पीटी देवव्रत के नेतृत्व में कराया गया. इसके बाद एक घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. चौथे दिन बौद्धिक सत्र में रिसोर्स के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ प्रियरंजन तिवारी को आमंत्रित किया गया. उन्होंने युवा और स्किल इंडिया पर प्रभावपूर्ण स्पीच प्रस्तुत किया. साथ ही समकालीन समय में युवा के लिए रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

भूकंप से बचाव के सीखे गुर

प्रशिक्षण सत्र में भूकंप के बारे में पीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया. इसमें बताया गया कि मुंगेर जिला भूकंप की त्रासदी को पूर्व में झेल चुका है. प्रशिक्षकों ने भूकंप के समय संरचनाओं के ध्वस्त होने के तरीके, बचने का उपाय पर चर्चा की. भूकंप के समय मॉक ड्रिल में प्रतिक्रिया करने वाली टीम एवं उनके कार्य के बारे में जानकारी दी गयी. सैद्धांतिक रूप से बताया गया कि भूकंप सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल कैसे करें. भूकंप सुरक्षा हेतु टीमों का आवंटन किस प्रकार किया जाये. इस दौरान भूकंप सुरक्षा मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया. एनएसएस स्वयंसेवकों ने भूकंप के दौरान घायलों का प्राथमिक उपचार के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया. संयोजन कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने किया, जबकि प्रशिक्षकों के रूप में राज्य आपदा मोचन बल से अनुपम कुमार पंडित, शत्रुधन कुमार, राजू कुमार, रितेश कुमार, खुशबू कुमारी, प्रीति कुमारी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >