देर रात तक जमालपुर की दुर्गा प्रतिमाओं का होता रहा विसर्जन

रेल नगरी जमालपुर में बसंती नवरात्रि को लेकर स्थापित विभिन्न पूजा समितियां की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा रविवार की देर रात तक निकलती रही.

जमालपुर. रेल नगरी जमालपुर में बसंती नवरात्रि को लेकर स्थापित विभिन्न पूजा समितियां की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा रविवार की देर रात तक निकलती रही. हालांकि रविवार के दिन में भी कई मूर्तियों की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. यहां की विशेषता रही कि जमालपुर से लगभग आठ किलोमीटर दूर मुंगेर स्थित गंगा घाट पर मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है. जिसके लिए ट्रॉली पर माता की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाती है. इस क्रम में यहां की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए जुबली बेल चौक पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. जमालपुर में बनने वाली सभी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाती है. रविवार को दुर्गा और कई प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला दिन से ही आरंभ हो गया था. इस सिलसिले में सबसे पहले रामपुर योगी स्थान की प्रतिमा विसर्जन के पहले पूरे बस्ती में माता की प्रतिमा का भ्रमण कराया गया. जहां महिलाओं ने घर से बाहर निकाल कर माता की पूजा की और अपने और अपने परिवार के कुशल मंगल के लिए माता से मन्नत मांगी. वहीं दिन में ही वलीपुर स्थित मां काली की प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. दूसरी तरफ रात्रि में जुबली वेल चौक पर सभी प्रतिमाओं को पंक्तिबद्ध किया जाता रहा. इस दौरान न केवल जमालपुर के पश्चिमी, बल्कि ईस्ट कॉलोनी क्षेत्र में भी नया गांव में स्थापित बसंती नवरात्रि के दौरान प्रतिमा को जुबली वेल पर पंक्तिबद्ध किया जाता रहा. प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस जब जुबली बेल चौक पहुंची तो वहां महावीर मंदिर में सभी प्रतिमाओं की महाआरती की गयी. इस दौरान जुबली बेल चौक के अलावा कई अन्य चौक-चौराहे पर पुलिस बल की व्यवस्था की गयी थी. इस बीच जब तक विसर्जन शोभायात्रा जुबली बेल क्रॉस नहीं कर गयी, तब तक जमालपुर और जुबली वेल फीडर की बिजली बंद रही. जमालपुर की प्रतिमाओं का विसर्जन ऊंची ट्रालियों पर किया जाता है. जिसकी ऊंचाई बिजली के खंभे से भी ऊंची होती है. ऐसे में एहतियात के तौर पर शहर की बिजली को बंद कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >