मुंगेर क्लब में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, अमन-चैन की मांगी दुआ

शहर के मुंगेर क्लब परिसर में शुक्रवार की शाम राजा कर्ण मीर कासिम समिति की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया.

मुंगेर. शहर के मुंगेर क्लब परिसर में शुक्रवार की शाम राजा कर्ण मीर कासिम समिति की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर आपसी भाइचारे का संदेश दिया. समिति के अध्यक्ष जफर अहमद, सचिव एहतेशाम आलम, उपाध्यक्ष खालिद समस, डॉ गजाली अनवर हेलाल सहित अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक और धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी सद्भाव और भाइचारा मजबूत होता है. इफ्तार के माध्यम से लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं और समाज में प्रेम व एकता का संदेश जाता है. दावत-ए-इफ्तार में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन, कोतवाली थानाध्यक्ष व मोटर यान निरीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. वहीं पूर्व सांसद विजय कुमार विजय, मो जहांगीर, शिशिर कुमार लालू, मनीष यादव, आदर्श कुमार राजा, संजय केसरी, अरविंद चौरसिया, गजेंद्र कुमार हिमांशु, मो सोनू समेत शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में लोग इफ्तार में शामिल हुए. इस मौके पर सभी ने देश में अमन-चैन, भाइचारे और तरक्की के लिए दुआ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >