समस्या पर शीघ्र नहीं हुआ समाधान, तो कॉलेज में कल होगी तालाबंदी

आरएस कॉलेज, तारापुर में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्र राजद ने शनिवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के नाम कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है.

तारापुर. आरएस कॉलेज, तारापुर में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्र राजद ने शनिवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के नाम कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं शैक्षणिक और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. इसे लेकर छात्र प्रतिनिधियों ने चार प्रमुख मांगें रखी है. इनमें सेमेस्टर-3 के नामांकन की तिथि पुनः जारी करने, रिजल्ट में गलत तरीके से दिखाए जा रहे एब्सेंट की त्रुटि को शीघ्र सुधारने, लंबित बैकलॉग का जल्द निवारण करने तथा कॉलेज परिसर में छात्र संघ चुनाव कराने और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की मांग शामिल है. नेताओं ने बताया कि इन समस्याओं के कारण कई छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इसलिए छात्र हित को देखते हुए इन मांगों पर जल्द कार्रवाई आवश्यक है. छात्र राजद के अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि यदि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो छात्र-छात्राएं 16 मार्च को कॉलेज में तालाबंदी कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. ज्ञापन देने वालों में अंकित कुमार के साथ निकेत कुमार, दीपक कुमार, मनीष कुमार, मो. हसरत, नेहा कुमारी, रूपा कुमारी, सपना कुमारी, मरियम खातून, गुलनाज़ परवीन, खुशी, शालू कुमारी, रवीना कुमारी और करिश्मा कुमारी सहित छात्र प्रतिनिधि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >