MUNGER जमालपुर की सड़कों पर फिर अतिक्रमणकारियों ने किया कब्जा

जमालपुर में पिछले सप्ताह के अंत में नगर परिषद प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, परंतु तीन दिन जीतने के बाद ही अतिक्रमणकारियों ने एक बार फिर से सड़क पर कब्जा जमा लिया है.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट MUNGER NEWS :

जमालपुर में पिछले सप्ताह के अंत में नगर परिषद प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, परंतु तीन दिन जीतने के बाद ही अतिक्रमणकारियों ने एक बार फिर से सड़क पर कब्जा जमा लिया है. जिसके कारण सड़क की चौड़ाई कम हुई है और जाम की स्थिति बनी रहती है. रेल नगरी जमालपुर की विडंबना या है कि इस नगर परिषद क्षेत्र में ना तो पार्किंग की व्यवस्था की गई है और ना ही फुटपाथ की व्यवस्था है. जिसके कारण सड़क पर जहां मन वाहन की पार्किंग की जाती है. दूसरी तरफ सड़क के दोनों और दुकान सजाई जाती है, जिसके कारण सड़क की चौड़ाई लगभग 10 फीट कम हो जाती है. ऐसे में यदि कोई बड़ा वाहन शहर में प्रवेश कर जाता है तो जाम की स्थिति बन जाती है और इस स्थिति से उबरने में काफी समय लगता है.

तीन दिन पहले हटाया गया था अतिक्रमण

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रबंधन द्वारा अभी मात्र तीन दिन पहले ही अतिक्रमण हटाया गया था. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान वैसे ढांचे को जेसीबी मशीन से गिराया गया था, जो शहर किनारे फुटपाथ पर बनाए गए थे. परंतु अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम के सक्रिय होने की सूचना पर अतिक्रमणकारी दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान को बंद कर दिया गया. वे लोग वहां से हट गए बंद दुकान देखकर अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम ने वहां कोई कार्रवाई नहीं की. दूसरी तरफ कुछ ट्रॉली पर सजाई गई दुकान को जमालपुर के कई चिन्हित स्थान पर स्थाई रूप से लगाया जाता है. ऐसे दुकानदार अपनी ट्राली को अभियान के समय हटा लेते हैं और अभियान के अधिकारियों के वहां से आगे बढ़ जाने के बाद फिर अपनी दुकान को सजा लेते हैं.

स्टेशन चौक से बराट मोड तक की सड़क सजती हैं दुकानें

जमालपुर शहर में सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र स्टेशन चौक से बराट मोड तक की सड़क है. इस सड़क पर दोनों और दुकान सजाई जाती है, जबकि यह शहर का सबसे व्यस्ततम रोड है. ऐसा ही हल सदर बाजार क्षेत्र में भी बना हुआ है. जहां दुकानदार सड़क पर तीन से चार फीट बाहर निकाल कर अपनी दुकान लगाते हैं. भारत माता चौक से कारखाना गेट संख्या 6 तक की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है. दूसरी तरफ ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में मुंगरौड़ा चौक से रेलवे पुल संख्या 212 तक सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र माना गया है. इस क्षेत्र में पिछले दिन नगर परिषद प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, परंतु सुल्तानगंज में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या की खबर सुनते ही यहां अभियान को बंद कर दिया गया था. इस सिलसिले में आधा अधूरा अतिक्रमण हटाया गया था. जिसके बाद से नगर परिषद प्रबंधन द्वारा ईस्ट कॉलोनी क्षेत्र में अभियान नहीं चलाया गया है. स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने प्रभावकारी ढंग से जमालपुर के सदर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की मांग की है तथा दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >