लापरवाही की हद, पांच दिनों से एचडब्ल्यूसी हलीमपुर में लटका है ताला

एक ओर स्वास्थ्य विभाग करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को उनके घरों तक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोल रहा है

जमालपुर.

एक ओर स्वास्थ्य विभाग करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को उनके घरों तक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोल रहा है. दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का हाल यह है कि पिछले पांच दिनों से जमालपुर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, हलीमपुर गौरीपुर मेंताला लटका है और मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं. जबकि इससे अलग स्वास्थ्य विभाग एक्सपायरी दवा मामले की जांच व मामला गलत होने में ही अटका है. हद तो यह है कि केंद्र की जीएनएम और एएनएम द्वारा केंद्र में काम करने से मना करने के बाद भी विभाग द्वारा केंद्र आरंभ करने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है.

वैकल्पिक व्यवस्था करने की जगह बने लापरवाह

एचडब्ल्यूसी हलीमपुर पिछले पांच दिनों से बंद पड़ा है. जिसके कारण इस क्षेत्र के सैकड़ों मरीज अपने इलाज के लिये भटक रहे हैं. सेंटर बंद होने के कारण मरीजों को अपना इलाज कराने या तो सदर अस्पताल आना पड़ रहा है या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जमालपुर जाना पड़ रहा है. जबकि सेंटर को शुरू करने और इसके लिये किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था करने की जगह स्वास्थ्य विभाग मामले में पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है. सेंटर पर हंगामें के बाद सीएचओ और स्वास्थ्य कर्मी केंद्र पर नहीं जा रहे हैं. वही स्वास्थ्य विभाग मरीजों के लिये इलाज कराने की जगह अबतक प्राथमिकी दर्ज कराने में ही उलझा है.

कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सुमन ने बताया कि एचडब्ल्यूसी हलिमपुर में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जीएनएम और एएनएम को कहा गया है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक थी. जिसके कारण सोमवार को सेंटर बंद रहा. मंगलवार से सेंटर सामान्य रूप से संचालित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >