सरवाइकल कैंसर को लेकर अब किशोरियों को लगेगा एचपीभी गार्डासिल का सिंगल डोज

वैक्सीन अब 9 से 14 आयु वर्ग की किशोरियों को भी नहीं गलाया जाना है,

– 28 फरवरी को प्रधानमंत्री पूरे देश में एक साथ करेंगे इस टीका का शुभारंभ

मुंगेर

महिलाओं में विशेष रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीभी) के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर अब किशोरियों को एचपीभी गार्डासिल वैक्सीन की सिंगल डोज ही दी जायेगी. इस एचपीभी गार्डासिल वैक्सीन का शुभारंभ पूरे देश में 28 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे. उक्त जानकारी सिविल सर्जन डॉ राजू ने बुधवार को दी.

एचपीभी का सिंगल डोज ही होगा काफी

उन्होंने बताया कि जिले में अबतक सरवाइकल कैंसर से बचाव के लिये 9 से 14 आयु वर्ग की किशोरियों को सरवावैक का वैक्सीन दिया जा रहा था. जिसका दो डोज निर्धारित है. पहला डोज के 6 माह बाद दूसरा डोज लगाना होता है, लेकिन अब एचपीभी के लिये गार्डासिल वैक्सीन का एक सिंगल डोज ही काफी होगा. उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन अब 9 से 14 आयु वर्ग की किशोरियों को भी नहीं गलाया जाना है, बल्कि गार्डासिल वैक्सीन केवल 14 साल पूरा कर चुकी किशोरी और 15 साल से कम वाली किशोरियों को ही दिया जायेगा.

दो डोज वाले वैक्सीन लेने वाली किशोरियों को नही लेना है वैक्सीन

बताया गया कि जिले में अबतक कुल 14,840 किशोरियों को सरवावैक वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है. जबकि 1,126 किशोरियों को दूसरा डोज भी दिया गया है. ऐसी किशोरियां, जो पहले ही पहला डोज ले चुकी है और उनका 6 माह पूरा हो चुका है. वह सदर अस्पताल पहुंचकर अपना दूसरा डोज लें. हलांकि एचपीभी गार्डासिल वैक्सीन पूर्व में वैक्सीन ले चुकी किशोरियों को नहीं दिया जाना है. यह वैक्सीन केवल 14 से 15 साल के बीच वाली वैसी किशोरियों को दिया जायेगा. जो पूर्व में सरवावैक का एक भी डोज नहीं लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >