सियालदह से प्रयागराज के लिए जमालपुर होकर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

मार्च में होली के साथ मुस्लिम समुदान का पवित्रा माह रमजान के अतिरिक्त चैती नवरात्रा भी होना है. जिसके कारण दूर-दराज से लोग ट्रेनों से अपने घर आने लगे हैं

जमालपुर

. मार्च में होली के साथ मुस्लिम समुदान का पवित्रा माह रमजान के अतिरिक्त चैती नवरात्रा भी होना है. जिसके कारण दूर-दराज से लोग ट्रेनों से अपने घर आने लगे हैं. जिससे ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ गयी है. इस बीच पूर्व रेलवे ने होली के मौके पर रेलयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सियालदह से जमालपुर होकर प्रयागराज के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

यह ट्रेन बंगाल झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश के कई स्टेशन पर रुकेगी. पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ दीप्तिमोय दत्ता ने दी. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित होगी और इसमें सभी जनरल डब्बे लगे होंगे, ताकि आपातकाल में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिले. उन्होंने बताया कि 03103 संख्या वाली यह ट्रेन 1 मार्च की रात्रि 10:40 बजे सियालदह स्टेशन से रवाना होगी और 2 मार्च की दोपहर 13:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि यह पूजा स्पेशल ट्रेन नैहाटी, बंडल, वर्धमान, बोलपुर, सेथिया, रामपुरहाट, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी. सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे द्वारा होली को लेकर कई अन्य रूट में भी होली स्पेशल ट्रेन चलायी गयी है, ताकि रेलयात्रियों को परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >