हर घर नल का जल योजना विफल, करायी जाय उच्चस्तरीय जांच : राजेश मिश्रा

मुंगेर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार हर घर नल का जल योजना चला रही है

मुंगेर . मुंगेर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार हर घर नल का जल योजना चला रही है. लेकिन यह पूरी तरह विफल साबित हो रही है. इस योजना में जमकर लूट-खसौट हुआ है. वे गुरुवार को जिला कॉग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानों पर नल तो लगे हैं, लेकिन पानी का पता नहीं है. जहां पानी मिल रहा है, वह उपयोगी नहीं है. कई जगह पाइपलाइन अधूरी है तो कई जगह मोटर खराब है. जिसके कारण जलापूर्ति नियमित नहीं हो रही है. जिससे आम जनता को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस योजना में व्यापक स्तर पर अनियमितता और लापरवाही बरती गई है. बिना गुणवत्ता की जांच कराये ही कार्यों को पूरा दिखा दिया गया है और संबंधित विभाग के अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति में लगे हुए हैं. भीषण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और गंभीर हो जाती है. जिससे गरीब, किसान, मजदूर व आम नागरिक सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. मौके पर कृष्ण कुमार अग्रवाल, डॉ सुरेश कुमार, निरंजन झा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >