छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

कल भी उन्होंने ऐसा ही कार्य किया. इसके बाद हमलोगों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी.

मुंगेर प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय टेटिया बंबर में जहां सोमवार को प्रधानाध्यापक पर छात्राओं द्वारा अश्लील हरकत करने व बैडटच करने का आरोप लगाया था. वहीं मंगलवार को आक्रोशित दर्जनों छात्र एवं छात्राएं थाना पहुंच कर मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया गया छात्राओं ने आवेदन देकर कहा है कि सर पहले से हमलोगों के शरीर को कई बार बेड टच करते थे. कल भी उन्होंने ऐसा ही कार्य किया. इसके बाद हमलोगों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इधर इस मामले में ग्रामीणों के हंगामा के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 24 के घंटे के अंदर प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार से स्पष्टीकरण की मांग की थी. टेटिया बंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि छात्राओं के आरोप एवं दिए गए आवेदन के आलोक में प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार के विरूद्ध कांड संख्या- 115/ 25 दर्ज करते हुए प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >