कोहरे की संभावना को ले जमालपुर से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द

आने वाले समय में कोहरे और धुंध की संभावना को देखते हुए रेलवे ने मालदा रेल मंडल के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेल खंड से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को जनवरी व फरवरी महीने तक के लिए कैंसिल कर दिया है

जमालपुर

आने वाले समय में कोहरे और धुंध की संभावना को देखते हुए रेलवे ने मालदा रेल मंडल के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेल खंड से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को जनवरी व फरवरी महीने तक के लिए कैंसिल कर दिया है. ट्रेनों का यह कैंसिलेशन दिसंबर महीने के पहले सप्ताह से प्रभावी होगा. मालदा रेल मंडल की एपीआरओ रूपा मंडल ने बताया कि जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. उसमें 15620 अप व 15619 डाउन गया-कामाख्या एक्सप्रेस, 14003 अप व 14004 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 22405 अप व 22406 डाउन आनंद विहार भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस शामिल है. उन्होंने बताया कि 15620 अप कामाख्या-गया एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक पूरी तरह कैंसिल रहेगी. जबकि 15619 डाउन गया-कामाख्या एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक बिल्कुल नहीं चलेगी. ये दोनों ट्रेन साप्ताहिक है और इस प्रकार यह दोनों ट्रेन 13 ट्रिप नहीं चलेगी. उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 14004 डाउन नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. जबकि 14003 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेगी. इसी प्रकार 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन प्रत्येक बुधवार को कैंसिल रहेगा. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलती है और आनंद विहार से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रवाना होती है. इस प्रकार यह ट्रेन दिसंबर महीने के 3, 10, 17, 24 और 31 तारीख तथा जनवरी महीने के 7, 14, 21 और 28 तारीख तथा फरवरी महीने के चार, 11, 18, और 25 तारीख को कैंसिल रहेगी. जबकि 22405 अप मंगलवार को भागलपुर से कैंसिल रहेगी. यह ट्रेन भागलपुर से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होती है, इस वजह से दिसंबर महीने के चार, 11, 18 और 25 तारीख जनवरी महीने के एक, आठ, 15, 22 और 29 तारीख तथा फरवरी महीने के 5, 12, 19 और 26 तारीख को यह ट्रेन भागलपुर से कैंसिल रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >