रामधुन महोत्सव को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 48 घंटे का अखंड रामधुन प्रारंभ

शहर के महद्दीपुर स्थित भगवती स्थान परिसर में आयोजित रामधुन महोत्सव को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

गंगा तट से निकली शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र मुंगेर. शहर के महद्दीपुर स्थित भगवती स्थान परिसर में आयोजित रामधुन महोत्सव को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला. कलशयात्रा उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित दोमंठा घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई. श्रद्धालु महिलाओं और युवतियों ने गंगा जल से भरे कलश को अपने सिर पर धारण किया और पारंपरिक वेशभूषा में नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची. यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. शोभायात्रा चुआ बाग, कासिम बाजार के मार्गों से गुजरते हुए महद्दीपुर भगवती स्थान पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापन किया गया. इसके साथ ही 48 घंटे का अखंड रामधुन महोत्सव विधिवत प्रारंभ हो गया. जहां यजमान हरिशंकर सिंह ने विधिवत पूजा प्रारंभ किया. आयोजन समिति के सदस्य भवानी सिंह एवं बसंत सिंह ने बताया कि रामधुन के दौरान लगातार राम नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है. रामधुन महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है. कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश प्रसाद सिंह, रामदेव सिंह, कृष्णनंद सिंह, बसंत कुमार सिंह, संजय सिंह, अशीष कुमार, श्री राम, लक्ष्मण कुमार सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >