कल से आरंभ होगा स्नातक सेमेस्टर-2, 3 और 5 में नामांकन
मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार 27 मार्च से सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2, सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 व सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन के लिए पोर्टल खोला जायेगा
मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार 27 मार्च से सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2, सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 व सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन के लिए पोर्टल खोला जायेगा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से आरंभ की जायेगी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया जायेगा. इसमें विद्यार्थियों को नामांकन शुल्क भरने के पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. वही सभी कोटि की छात्राएं व एससी-एसटी कोटि के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वेरिफाय करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इसके अतिरिक्त स्नातक सेमेस्टर-5 व सेमेस्टर-3 में नामांकन भी 27 से 30 अप्रैल तक नामांकन लिया जायेगा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त दोनों सत्र में नामांकन से वंचित वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये 27 से 30 अप्रैल के बीच नामांकन ले सकते हैं.