Munger. कुआं के मुंडेर पर बैठकर खाना खा रहे व्यक्ति की डूबने से मौत

कुआं के मुंडेर पर बैठकर खाना खा रहे व्यक्ति की डूबने से मौत

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिन्दवाड़ा शर्मा टोली में शनिवार की दोपहर कुआं के मुंडेर पर बैठकर खाना खाने के दौरान 50 वर्षीय नीरज मिश्रा अचानक असंतुलित होकर कुआं में डूब गया। सूचना मिलने पर कासिम बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों की टीम द्वारा नीरज मिश्रा को कुआं से निकल गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना अध्यक्ष रूबिकांत कश्यप ने बताया कि वह अकेले ही रहता था। दोपहर को कुआं के मुंडेर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >