मुंगेर विश्वविद्यालय : आज से 28 केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा

दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक होगी.

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर-1 सत्र 2024-28 की परीक्षा बुधवार से 28 केंद्रों पर आरंभ कर रहा है. जो 29 जनवरी तक चलेगा. विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 16 जनवरी से ली जायेगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर एमजेसी तथा एमआईसी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. जबकि एमडीसी विषयों को तीन ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा होगी.

18 जनवरी तक नामांकन की तिथि विस्तारित

मुंगेर . एमयू ने अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन के साथ रजिस्ट्रेशन की तिथि को 18 जनवरी तक के लिए विस्तारित कर दिया है. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना भी जारी कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थी 16 से 18 जनवरी तक नामांकन व रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं नामांकन व रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >