असरगंज प्रखंड के मदारपुर खेल मैदान में गुरुवार को केजीएन क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट मदारपुर का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ मौलाना नौसाद, पंचायत के मुखिया कासीम राजा, पंचायत समिति सदस्य उदय पासवान एवं सोनू ने फीता काट कर किया. इसके उपरांत उद्घाटन मैच खड़गपुर क्रिकेट टीम एवं गौरा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. खड़गपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गौरा की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गौरा की टीम ने 13.3 ओवर में सभी विकेट खोकर शानदार 151 रन बनाए. जिसमें राजीव कुमार ने 47 रन बनाए. वहीं जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खड़गपुर की टीम 12.4 में सभी विकेट खोकर मात्र 93 रन ही बना सकी. इस प्रकार गौरा की टीम ने खड़गपुर को 58 रनों से पराजित कर जीत हासिल किया. बेहतरीन खेल के लिए गौरा टीम के राजीव कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मैच में एम्पायर की भूमिका में अरवाज एवं एजाजुल थे. जबकि आंखों देखाहाल हैमजा सुना रहे थे. मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष आजाद, प्रबंधक ऐजाजुल, उपाध्यक्ष वारिश पिया, अरमान रजा मुख्य रुप से मौजूद थे.
केजीएन टूर्नामेंट, उद्घाटन मैच में गौरा ने खड़गपुर को 58 रनों से हराया
केजीएन टूर्नामेंट, उद्घाटन मैच में गौरा ने खड़गपुर को 58 रनों से हराया
