ऑनलाइन भुगतान के बाद भी नहीं मिला गैस सिलिंडर, शिकायत

एक तो घरेलू गैस सिलिंडर संकट और ऊपर से एजेंसी के दुर्व्यवहार से उपभोक्ता परेशान हैं. जिले में एक उपभोक्ता को ऑनलाइन भुगतान करने के बावजूद रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की गयी

एजेंसी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, भुगतान के बावजूद आपूर्ति न होने से परिवार परेशान मुंगेर. एक तो घरेलू गैस सिलिंडर संकट और ऊपर से एजेंसी के दुर्व्यवहार से उपभोक्ता परेशान हैं. जिले में एक उपभोक्ता को ऑनलाइन भुगतान करने के बावजूद रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की गयी. जब गैस एजेंसी गया तो वहां संचालक द्वारा झाड़ भी उपभोक्ता को सुनना पड़ा. जिससे आहत होकर पीड़ित ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी सदर से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार निवासी उपभोक्ता कमल कुमार सिंह ने 6 अप्रैल 2026 को गैस सिलिंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग करायी और बुकिंग कन्फर्म होने के बाद 1002 रुपये का ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया. इसके पश्चात आठ अप्रैल को डिलीवरी का मैसेज प्राप्त हुआ, लेकिन वास्तविकता में सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की गयी. इसके उलट, बाद में एक और मैसेज मिला जिसमें बताया गया कि ऑर्डर डिलीवर हो चुका है और अगली बुकिंग की तारीख 5 मई 2026 है. पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में जब उन्होंने भागवत गैस एजेंसी के संचालक से शिकायत की, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, बल्कि कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया. एजेंसी संचालक द्वारा कथित तौर पर यह भी कहा गया कि जहां शिकायत करनी हो कर लें. उपभोक्ता ने बताया कि उनकी पत्नी गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं और गैस सिलिंडर न मिलने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा शीघ्र गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >