पटना-दुमका एक्सप्रेस 3 घंटे व गरीब रथ 2 घंंटे विलंब से पहुंची जमालपुर

ठंड के बीच ट्रेनों का लगातार लेट परिचालन जारी है. जिसके कारण रेलयात्री परेशान हैं. मंगलवार को कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से जमालपुर पहुंची.

जमालपुर. ठंड के बीच ट्रेनों का लगातार लेट परिचालन जारी है. जिसके कारण रेलयात्री परेशान हैं. मंगलवार को कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से जमालपुर पहुंची. दानापुर से चलकर साहिबगंज जाने वाली 13236 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:52 बजे है, परंतु यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:38 बजे जमालपुर आई. ऐसा ही हाल आनंद विहार से चलकर भागलपुर को जाने वाली 22406 डाउन गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रहा. यह ट्रेन भी अपने निर्धारित समय प्रातः 9:40 बजे के बजाय पूर्वाहन 11:54 बजे जमालपुर आई. जबकि 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:40 बजे के बजाय अपराह्न 12:44 बजे जमालपुर आई. 13409 अप मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे विलंब से चलकर अपराह्न 13:03 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाहन 11:10 बजे है. 03431 अप साहिबगंज-जमालपुर डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय 11:45 बजे के बजे अपराह्न 13:31 बजे जमालपुर आई. इसके कारण जमालपुर से किऊल के लिए रवाना होने वाली 03433 अप जमालपुर-किऊल डेमू ट्रेन भी अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:55 बजे के बजे लगभग पौने दो घंटे विलंब से 13:42 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >